बैतूल नगर: कारगिल चौक पर जले शौर्य के दीप, शहीदों को नमन और विश्व शांति का संदेश गूंजा
बैतूल शहर का कारगिल चौक रविवार शाम एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य का साक्षी बना…जहां शहीद सैनिकों की स्मृति में सैकड़ों दीप जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शाम ठीक 7 बजे शुरू हुए इस विशेष आयोजन में बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए… और हर एक दीप, शहीदों के बलिदान की कहानी बयां करता नजर आया।कार्यक्रम का आयोजन पुरुषोत्तम गंगवानी के आह्वान पर किया गया…