बनमनखी: शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, तीन परिवारों के घर जलकर राख
बनमनखी प्रखंड अंतर्गत नौलखी पंचायत के वार्ड संख्या-1 स्थित ऋषिदेव टोला में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में तीन परिवारों के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। घटना के समय अधिकांश लोग गहरी नींद में थे, जिससे आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। अग्निकांड की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी अजय कुमार ने राजस्व कर्मचारी को घटनास्थल पर भेजकर