कुंडा: जेठवारा पुलिस ने रैनी तालाब के पास से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर जेठवारा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी महेंद्र सरोज को पुलिस टीम ने शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे रैनी तालाब के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी पर बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था। पुलिस टीम ने विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे जेल भेज दिया है।