गौतम बुद्ध नगर: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के विरोध में सपा ने किया जोरदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री की निकाली सांकेतिक शव यात्रा
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के विरोध में सपा ने बुधवार को किसानों के विभिन्न मुद्दों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा के कार्यकर्ताओं ने जैतपुर गांव से लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सांकेतिक शव यात्रा निकाली। वहीं पुलिस कर्मियों व कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोंक झोंक भी देखने को मिली है।