बैरिया: बैरिया क्षेत्र में विद्युत बिल जमा करने के बावजूद स्मार्ट मीटर दिखा रहा भारी बकाया, उपभोक्ताओं में आक्रोश
Bairia, Ballia | Mar 24, 2026 विद्युत उपभोक्ताओं के सहूलियत के लिए बिजली विभाग द्वारा लगाए गए स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए जी का जंजाल बन गया है। हर महीने बिल जमा करने के बावजूद गलत तरीके से भारी भरकम बकाया का बिल दिखा कर बिजली का कनेक्शन स्मार्ट मीटर से स्वतः कट जा रहा है। परेशान उपभोक्ता अपने समस्या के समाधान के लिए बिजली विभाग के कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। बेपरवाह विभागीय अधिकार