इंदौर: न्यू लोहा मंडी में कंटेनर की चपेट में आकर 2 वर्षीय बच्चे की हुई मौत, बच्चे को बचाते समय मां भी गंभीर रूप से हुई घायल
Indore, Indore | Mar 1, 2025 इन्दौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के देवास नाका न्यू लोहा मंडी इलाके में एक रिवर्स हो रहे कंटेनर ने दो साल के मासूम को कुचल दिया। इस हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसे बचाने के चक्कर में मां भी घायल हो गई। बताया जा रहा है कि प्रेमबाई अपने दो साल के बच्चे के साथ इलाके में जा रहे थे। तभी कंटेनर ने उन्हें अपनी चपेट में अपनी चपेट में ले लिया।