इंदौर: कुलकर्णी के भट्टे में भंडारे के दौरान विवाद, तीन बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला कर हत्या की, पुलिस जांच कर रही है
Indore, Indore | Mar 1, 2025 इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में एक भंडारे के दौरान हुए विवाद में तीन बदमाशों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान कुलकर्णी भट्टा निवासी धर्मेन्द्र उर्फ गोलू पिता मदन लखवाल के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। जिसमें बताया जा रहा है कि गोलू अपने भाई के साथ कुलकर्णी भट्टा में आयोजित भंडारे में खाना खाने गया था।