आरा: पति-पत्नी को हाइवा ने कुचला, पत्नी की मौके पर हुई मौत, पति निजी अस्पताल में भर्ती, घटना चंदवा सूर्य मंदिर के समीप हुई
Arrah, Bhojpur | Jun 1, 2026 चंदवा सूर्य मंदिर के समीप पति-पत्नी को अनियंत्रित हाईवे ने कुचल दिया। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि पति को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि रतन दुलारपुर गांव के रहने वाले सुधीर सिंह अपनी पत्नी रिंकू देवी को इलाज के लिए बाजार ले लेकर आए थे, वापस लौट रहे थे तभी हाईवे ने कुचल दिया।जिससे उनकी पत्नी की मौके पर मौत हो गई।