सूर्यपुरा: सूर्यपुरा के अधिवक्ता राजेश चौबे के असामयिक निधन पर ग्रामीणों और अधिवक्ताओं ने शोक व्यक्त किया
सूर्यपुरा गढ़ निवासी 58 वर्षीय बिक्रमगंज व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता राजेश कुमार चौबे का बुधवार को सुबह 10 बजे अचानक हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके चचेरे भाई पिंटू चौबे ने बताया कि बुधवार की सुबह घर पर उन्हें अचानक सीने में तकलीफ हुई, जिसके बाद उनकी तबीय