महसी: चहलारी घाट के पास स्नान करते समय घाघरा नदी में डूबा युवक, 20 घंटे बाद मिला शव
जनपद सीतापुर के सटल्लापुर गांव निवासी चंद्रशेखर का शव शुक्रवार शाम करीब चार बजे स्थानीय गोताखोरों ने खोज निकाला। ज्ञात हो कि चंद्रशेखर गुरुवार दोपहर अपने तीन साथियों के साथ हरदी थाना क्षेत्र के चहलारी घाट स्थित घाघरा नदी में स्नान करने आया हुआ था तभी वह गहरे पानी में चला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।