मेदिनीनगर (डालटनगंज): विश्व पर्यावरण दिवस पर गांधी उद्यान में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मेदिनीनगर स्थित गांधी उद्यान में शुक्रवार की सुबह करीब 10बजे वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पलामू सांसद बीड़ी राम, मेयर अरुणा शंकर सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।