सोमवार को विधायक गंगा उइके के भौरा स्थित निवास पर उस समय विशेष माहौल देखने को मिला जब मध्य प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी नागपुर जाते समय उनके निवास पहुंचे। इस अवसर पर विधायक गंगा उइके ने उनका पारंपरिक तरीके से साल ओढ़ाकर सम्मान किया और आत्मीय स्वागत किया।