कोहना थाना क्षेत्र के आर्य नगर स्थित इंद्रलोक अपार्टमेंट में रहने वाले साड़ी कारोबारी सनल कपूर ने खुद को गोली मार ली। थाना प्रभारी ने बुधवार सुबह 7:00 बजे जानकारी देते हुए बताया गंभीर हालत में साड़ी कारोबारी को हैलेट अस्पताल ले जाया गया जहां से परिजन रीजेंसी हॉस्पिटल लेकर गए हैं।उपचार चल रहा है घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।अन्य आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।