कटनी नगर: कटनी में दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी, अस्पताल में उपचार जारी
कटनी बरही-मैहर मार्ग पर उबरा रोड स्थित गुरुकुल के पास बुधवार को दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरही ले जाया गया। चार घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी