कुरडेग: सिमडेगा उपायुक्त सायपुर में नागपुरिया संघ द्वारा आयोजित इंद्र पूजा सह सांस्कृतिक कार्यक्रम में हुईं शामिल
Kurdeg, Simdega | Oct 12, 2025 नागपुरिया संघ सिमडेगा द्वारा सायपुर में शनिवार रात 10:00 बजे इंद्र पूजा कर सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिमडेगा डीसी कंचन सिंह शामिल हुई ,जहां पर उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआती दौर पर नारी को शिक्षा पर जोर देने के लिए सभी लोगों को आगे आने का आह्वान किया। जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरुआत हुई।