मीणा समाज सुधार संस्थान धरियावद की मासिक बैठक रविवार को मीणा समाज भवन में तेजाराम मीणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि वेणीराम मीणा थे। विशिष्ट अतिथि भेरूलाल मीणा, गणेशलाल मीणा,डीआर मीणा,पदमचंद मीणा, देवीलाल मीणा,गिरधारी लाल मीणा,प्रभुलाल मीणा,देवीलाल मीणा कृषि पर्यवेक्षक सहित थे। बैठक में समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि,युवा कर्मचारी थे।