हैदरगढ़: करौंदी मोड़ के समीप तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप की टक्कर में दो मोटरसाइकिल पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए
त्रिवेदीगंज क्षेत्र में लखनऊ-सुल्तानपुर हाइवे पर करौंदी मोड़ के समीप शुक्रवार शाम करीब 6 बजे तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप की टक्कर में दो मोटरसाइकिल पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घायलों में सुभाष कुमार और जियालाल शामिल हैं, जो अमेठी के सातनपुरवा थाना शिवरतनगंज के निवासी हैं।