गोला: नुआंव गांव में भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बच्चों ने ट्रैक्टर ट्राली को बनाया स्वीमिंग पूल, घंटों पानी में की मस्ती
Gola, Gorakhpur | May 22, 2026 गोरखपुर के गोला ब्लॉक अंतर्गत नुआंव गांव में भीषण गर्मी और बिजली कटौती से परेशान बच्चों ने राहत पाने के लिए अनोखा देसी तरीका निकाल लिया। गांव के बच्चों ने खेतों में इस्तेमाल होने वाली ट्रैक्टर ट्राली को अस्थायी स्वीमिंग पूल में बदल दिया, जिसकी पूरे क्षेत्र में चर्चा होती रही।