निचलौल मे आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जन समस्याओं को लेकर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने एडीएम महाराजगंज के नाम पांच सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। श्रम विभाग से जुड़े भ्रष्टाचार, कर्मचारियों के स्थानांतरण, प्राइवेट स्टाफ हटाने, शहरी श्रमिकों के पंजीकरण और लंबित अनुदान मामलों में कार्रवाई की मांग की