परबत्ता: सड़क हादसे में घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत, शव पहुंचते ही झंझरा गांव में छाया मातम
खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत पसराहा थाना क्षेत्र के बंदेहरा-भरतखंड मुख्य मार्ग पर झंझरा पेट्रोल पंप के पास 30 अप्रैल को हुए सड़क हादसे में घायल 17 वर्षीय मंचल कुमार की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक झंझरा वार्ड 18 निवासी ओपी मुनि का पुत्र था। जानकारी के अनुसार मंचल बाइक से पेट्रोल भरवाने जा रहा था, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई।