मानसी: सैदपुर पंचायत भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से मिले सदर विधायक, विकास और जनसरोकार के मुद्दों पर की चर्चा
Mansi, Khagaria | Jun 14, 2026 खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के सैदपुर पंचायत में रविवार शाम चार बजे को सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने व्यापक जनसंपर्क अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और जनसरोकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों को गंभीरता एवं ध्यानपूर्वक सुना। विधायक के पंचायत पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी