पवई: सड़क टूटने से जान जोखिम में डालकर विद्यालय जाने को मजबूर बच्चे, करही ग्राम का मामला
Pawai, Panna | Jul 17, 2025 हम बात कर रहे हैं पन्ना जिले के पवई से महज चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम करही के शासकीय हाई स्कूल जहां सैकड़ो छात्र छात्राएं अध्ययन अध्यापन करते हैं, विद्यालय के चारों ओर पानी भरा हुआ है,विद्यालय भवन के एक और जहां मुख्य नहर बह रही है वहीं दूसरी ओर तालाब पानी से लबालब भरा हुआ है।