भोगनीपुर: मूसानगर में पुश्तैनी मकान के विवाद में बहन की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मुर्तजानगर के अहमद हाजी की पुत्री रेशमा 35 पति से अनबन के चलते करीब छह साल से मायके में रह रही है। सोमवार देरशाम करीब 8 बजे उसके मकान पहुंची पुलिस को रेशमा का शव कमरे में खून से लथपथ मिला। उसके सर ने किसी वस्तु से वार के निशान थे। मृतका की बहन सीमा ने भाइयों पर पुश्तैनी मकान के विवाद में पीट पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है