पट्टी: कुम्हिया मोहल्ला में नल में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला की हुई मौत
पट्टी तहसील क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में घर के सामने लगे नल में उतरे करंट की चपेट में आने से 58 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतका की पहचान कुम्हिया मोहल्ला निवासी सुशीला (58) पत्नी स्वर्गीय सीताराम के रूप में हुई है। बताया गया कि शुक्रवार सुबह करीब 7:00 बजे वह घर के सामने लगे नल पर पानी भरने गई थीं।