खगड़िया: कचना धार में नहाने के दौरान डूबने से बालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
जिला के अलौली थाना क्षेत्र के कचना धार में रविवार को नहाने के दौरान डूबने से एक बालक की मौत हो गई। जिसका सोमवार सुबह 10:00 बजे को खगड़िया सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। जिसकी पहचान अलौली थाना क्षेत्र के झकड़ा गांव के वार्ड 8 निवासी सतीश सदा के 7 वर्षीय पुत्र शिवांकर कुमार के रूप में की गई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि अपने परिजन के साथ बालक कचना धा