कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी के निर्देश पर खनिज विभाग मैहर ने तहसील मैहर और अमरपाटन में अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ जांच अभियान चलाया। कार्रवाई में रेत और गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे 5 वाहनों को जब्त किया गया। जांच के दौरान घंटाघर के पास रेत का परिवहन कर रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली को रोका गया। चालक के पास वैध दस्तावेज नहीं मिले। वाहन को जब्त किया गया