मैनपुरी: करहल चौराहे पर मामूली विवाद को लेकर जेसीबी की तोड़ फोड़, वीडियो हुआ वायरल
मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के करहल चौराहे पर मामूली विवाद को लेकर के दबंगों द्वारा जेसीबी की तोड़फोड़ की गई ओर बाइक सवारों ने चालक के साथ मारपीट भी की जिसका वीडियो रविवार की दोपहर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए वायरल वीडियो के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।