गोरखपुर के बड़हलगंज कस्बे में स्थित रमावती क्लीनिक को लेकर विवाद सामने आया है। क्लीनिक संचालक ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर अवैध रूप से क्लीनिक में प्रवेश करने, धमकी देने और लूटपाट का गंभीर आरोप लगाया है। दूसरी ओर, स्वास्थ्य विभाग की निरीक्षण टीम ने क्लीनिक में कई अनियमितताएं और अवैध चिकित्सकीय कार्य पाए जाने की रिपोर्ट दी है।