इंदौर: देवश्री कॉलोनी में व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर अपनी मंगेतर और उसकी बहन को किया घायल, इलाज जारी
Indore, Indore | Jul 10, 2024 इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र की देवश्री कॉलोनी से जा रही सोनम पटेल नामक एक युवती के साथ उसी के मंगेतर जीवन ने विवाद करते हुए उसपर धागा काटने की पट्टी से घायल कर दिया। वहीं बीच बचाव करने आई उसकी बहन सोनीका पर भी आरोपी के द्वारा हमला किया गया। जिसमें दोनों बहने घायल हुई है। जिसमें फरियादिया की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।