अनूपपुर: पुलिस लाइन में सिंहस्थ-2028 प्रशिक्षण का पांचवां बैच संपन्न, पुलिसकर्मियों को भीड़ व आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण
सिंहस्थ-2028 महापर्व की तैयारियों के तहत पुलिस लाइन अनूपपुर में आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के पांचवें बैच का शनिवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण में जिला पुलिस, विशेष सशस्त्र बल सहित 20 अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया। समापन अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम ने प्रशिक्षुओं को अनुशासन, सेवा भावना और कर्तव्यनिष्ठा का प्रशिक्षण दिया गया ।