हरदोई: मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मोबाइल टॉर्च की रोशनी के सहारे हुआ मरीज का ऑपरेशन
Hardoi, Hardoi | Feb 2, 2024 मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में शुक्रवार दोपहर मोबाइल टॉर्च की रोशनी के सहारे मरीजों का ऑपरेशन किया गया। यहां की लाइट गुल हो गयी और इनवर्टर भी नहीं चला। जिसके बाद मोबाइल टॉर्च के सहारे मरीज का ऑपरेशन किया गया। आपको बता दें कि हरदोई उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का गृह जनपद है लेकिन उसके बावजूद यहां का स्वास्थ्य विभाग लापरवाही करता है।