कांके: लोकभवन में कांग्रेस नेता ने हजारीबाग में नाबालिग से दुष्कर्म की घटना को लेकर राज्यपाल से मुलाकात की
Kanke, Ranchi | Apr 1, 2026 लोकभवन में बुधवार दोपहर करीब दो बजे कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद ने हजारीबाग में नाबालिग से दुष्कर्म की घटना को लेकर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने, मामले की सीबीआई जांच कराने, दोषी अधिकारियों को निलंबित करने तथा पीड़ित परिवार को मुआवजा व पुनर्वास देने की मांग की।