तोशाम: अध्यापिका मनीषा की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर तोशाम बाजार पूरी तरह बंद रहा
Tosham, Bhiwani | Aug 20, 2025 अध्यापिका मनीषा की संदिग्ध मौत मामले को लेकर बुधवार को विरोध स्वरूप तोशाम बाजार पूर्ण रूप से बंद रहा। वहीं अनेक छात्राओं तथा युवाओं ने मंगलवार की तरह बुधवार को भी तोशाम बस स्टैंड के सामने रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया तथा बस स्टैंड के गेट को बंद कर बसों का आवागमन भी पूरी तरह से बंद कर दिया। उल्लेखनीय है कि करीबन 10 दिन पहले लोहारू हलके के गांव ढाणी लक्ष्मण