देवघर: रांगा मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक पर बैठी महिला गंभीर रूप से हुई घायल
रांग मोड़ के समीप मंगलवार दोपहर 2:00 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक पर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे सदर अस्पताल देवघर में भर्ती कराया गया है ।घटना के संबंध में अंबेडकर नगर निवासी घायल बेबी देवी के पति अनिल कुमार मंडल ने बताया कि वे लोग खिजुरिया गांव गए थे वहां से लौटने की के क्रम में रांगा मोड़ के समीप अज्ञात वाहन ने धक्का दे दिया।