जावाल के महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में जावाल कलस्टर सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में मंगलवार दोपहर 1 बजे इसका उद्घाटन किया। सांसद चौधरी ने ध्वजारोहण कर खेलों की औपचारिक घोषणा की।