मवाना: फलावदा के सनोता गांव में तेंदुए का वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम ने अलर्ट जारी कर बिछाया जाल
Mawana, Meerut | Apr 12, 2026 शनिवार को फलावदा के सनोता में तेंदुए की वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार रात 8:00 बजे वन विभाग की टीम द्वारा पिंजरा लगाया गया और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए वहीं वन विभाग की टीम द्वारा ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें अलर्ट किया गया कि सावधान रहे वहीं वन विभाग की टीम लगातार सर्च कर रही है।