विदिशा नगर: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त, कांग्रेस ने उठाए सवाल
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक परंपराओं और संवैधानिक मूल्यों पर हमला बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई है। पार्टी का कहना है कि जिस निजी परिवाद का हवाला देकर कार्रवाई की गई, उसमें नटराजन अभियुक्त नहीं थीं। कांग्रेस ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी ।