कोडरमा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज इंटरनेशनल स्कूल न्यू कॉलोनी में योग शिविर का हुआ आयोजन*
शुक्रवार को दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोडरमा न्यू कॉलोनी स्थित राज इंटरनेशनल स्कूल में योग शिविर का आयोजन हुआ।योग शिविर में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के साथ योग किया।मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष रामलखन सिंह ने भी योग शिविर में योग किया । बताया गया कि योग के माध्यम से शरीर के सामंजस्य को ठीक रखा जा सकता हैं।