कोडरमा: कोडरमा मोटकी सखुईया फुटलहिया नाला के समीप अवैध ढिबरा खनन के खिलाफ वन विभाग की छापेमारी,एक जेसीबी जप्त
शुक्रवार को वन क्षेत्र पदाधिकारी कोडरमा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की मोटकी सखुईया फुटलहिया नाला के समीप ढिबरा का अवैध खनन का कार्य किया जा रहा है। वन क्षेत्र पदाधिकारी के निर्देश पर छापेमारी दल का गठन कर छापेमारी कर मौके से एक जेसीबी जप्त की गई है एवं अवैध खनन में संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है। छापेमारी दल को आते देख मौके से जेसीबी चालक फरार हो गया।