वारासिवनी: विधायक विवेक विक्की पटेल ने ग्राम थानेगांव और गर्रा में किसानों की खराब फसलों का किया निरीक्षण
क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर हमेशा सक्रिय रहने वाल विधायक श्री विवेक विक्की पटेल रविवार को शाम 4 बजे ग्राम थानेगांव और गर्रा पहुंचे। यहां उन्होंने खेतों में जाकर किसानों की खराब हुई फसलों का निरीक्षण किया और उनकी परेशानियां जानीं। खेतों में खड़ी फसल को देखकर उन्होंने किसानों से विस्तार से जानकारी ली तथा स्थिति पर चिंता व्यक्त की।