ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर में डेंगू के बाद जापानी इंसेफेलाइटिस का खतरा, एक महिला संक्रमित
ग्वालियर में डेंगू के बाद अब जापानी इंसेफेलाइटिस का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। जिले के डबरा ब्लॉक के करियावटी गांव में 32 वर्षीय महिला में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है। महिला को तेज बुखार, सिर दर्द और उल्टी की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डेंगू की बीमारी के साथ जापानी इंसेफेलाइटिस वायरस भी पाया गया।