बालाघाट: बालाघाट में रक्तदान और सत्संग से मानवता का संदेश, गुरुदेव का 70वां जन्मोत्सव मनाया गया
बालाघाट में श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर आर्ट ऑफ लिविंग परिवार द्वारा सेवा, साधना और सत्संग का भव्य आयोजन किया गया। सेवा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में शहरभर के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु पूजा, प्राणायाम, सुदर्शन क्रिया और ध्यान-साधना से हुई, जहां साधकों ने विश्व शांति और तनावमुक्त समाज का संकल्प लिया। इस अवसर