झांसी: अवैध शराब बनाने और बेचने वालों में मचा हड़कम्प, आबकारी विभाग ने 5 लोगों को अलग-अलग जगह से किया गिरफ्तार, कच्ची शराब बरामद
Jhansi, Jhansi | Mar 9, 2025 आबकारी विभाग की गठित टीमों द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत मंसिल माता बरुआसागर, कंपनी बाग बरुआसागर, मऊरानीपुर, लक्ष्मणपुरा, भगवन्तपुरा समेत अन्य कच्ची शराब के अड्डों पर अलग-अलग समय में दबिश दी गई। दबिश के दौरान 683 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। 5900 किग्रा लहन मौके पर नष्ट किया गया।