सबलगढ़: थाना सबलगढ़ में महिला ASI नहीं, फरियादी परेशानः शिकायत दर्ज कराने 50 KM दूर पहाड़गढ़ जाना पड़ रहा, 7 घंटे का इंतजार
सबलगढ़ तहसील में महिला पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (ASI) की तैनाती न होने से महिला फरियादियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत दर्ज कराने के लिए महिलाओं को 50 किलोमीटर दूर पहाड़गढ़ थाने के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, जिससे उनका 7 से 8 घंटे का समय बर्बाद हो रहा है।