बालाघाट: हट्टा रोड पर आमने-सामने की टक्कर में एएसआई सहित दो घायल, युवक की हालत गंभीर
ग्रामीण थाना नवेगांव अंतर्गत हट्टा रोड पर रविवार दोपहर करीब 1 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में हट्टा थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक रवन सिंह उइके (51) और दूसरी बाइक सवार राहुल राहंगडाले (25) निवासी ग्राम लोहारा घायल हो गए। घटना ग्राम लिंगा के आगे मजार के पास की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एएसआई रवन सिंह उइके शासकी