धार शहर में नगर पालिका द्वारा शहर के कायाकल्प के दो चरणों के तहत बनाई गई सड़कें अब पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं। एक दो साल पहले बनाई गई करोड़ों रुपए की लागत से तैयार की गई ये सड़कें बड़े-बड़े गड्ढों में बदल गई हैं। कई स्थानों पर सड़क का डामर पूरी तरह निकल गया है।