बेगूसराय: बखरी थाना पुलिस ने 9 लीटर विदेशी शराब के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
बखरी थाना की पुलिस ने 9 लीटर विदेशी शराब के साथ 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शुक्रवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है.