इटवा ग्राम निवासी 27 वर्षीय अंकित पुत्र लाल सिंह गुरुवार समय तकरीबन 3 बजे बाइक में सवार होकर कबरई से अपने घर जा रहा था। तभी अलीपुरा के पास ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर कि देखरेख में घायल का उपचार किया जा रहा है।