बेगूसराय: ITI परिसर में 09 जनवरी को जॉब कैम्प, 4 पदों पर होगी बहाली
जिला नियोजनालय द्वारा संयुक्त श्रम भवन आईटीआई कैंपस में 09 जनवरी को निःशक्तजनों के लिये नियोजन सहायता अंतर्गत जॉब कैम्प का आयोजन किया जायेगा. जहां डिलेवरी बॉय के तीन एवं सेल्स एग्जीक्यूटिव के एक पदों पर बहाली होगी. यह बातें जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने गुरुवार की शाम 05:00 बजे कही. उन्होंने बताया कि यह जॉब दिव्यांग पुरुषों के लिये है.