हंडिया: हंडिया के झिरीहरी में बिजली के पोल पर चढ़ा युवक, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र के झिरीहरी गांव में आपसी विवाद के बाद एक युवक बिजली के पोल पर चढ़ गया, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।रविवार 01 बजे मिली जानकारी।